संदेश

2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एकादशी/ग्यारस को चावल क्यों नही खाना चाहिए

प्रश्न: आखिर क्यों एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित माना जाता है? महर्षि मेधा को ही चावल का रूप माना गया हे । पौराणिक कथा के अनुसार माता शक्ति के क्रोध से बचने के लिए महर्षि मेधा ने शरीर का त्याग कर दिया और उनका अंश पृथ्वी में समा गया। चावल और जौ के रूप में महर्षि मेधा उत्पन्न हुए इसलिए चावल और जौ को जीव माना जाता है।

सुंदरकाण्ड का नाम सुंदरकाण्ड क्यों रखा गया?

प्रश्न: आखिर क्यों सुंदरकाण्ड का नाम सुंदरकाण्ड क्यों रखा गया? हनुमानजी, सीताजी की खोज में लंका गए थे । और लंका त्रिकुटाचल पर्वत (tripura mountain) पर बसी हुई थी। त्रिकुटाचल पर्वत यानी यहां 3 पर्वत । पहला सुबैल पर्वत, जहां के मैदान में युद्ध हुआ था। दूसरा नील पर्वत, जहां राक्षसों के महल बसे हुए थे और तीसरे पर्वत का नाम है सुंदर पर्वत, जहां अशोक वाटिका (ashok vatika) निर्मित थी। इसी अशोक वाटिका में हनुमानजी और सीताजी (mata sita ji) की भेंट हुई थी। इस काण्ड की यही सबसे प्रमुख घटना थी, इसलिए इसका नाम #सुंदरकाण्ड रखा गया है । जय श्री राम जी की 🙏🙏🙏🙏